क्या मोतिहारी के सिटिंग विधायक प्रमोद कुमार टिकट कटेगा, क्यों टिकट के प्रबल दावेदार बनकर उभरे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक

Live News 24x7
3 Min Read
अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट।
पटना। जैसे-जैसे 2025 के विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज होती जा रही है। मोतिहारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की सूची में प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक का नाम तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।
संगठन के भीतर सक्रियता, जनसंपर्क की पकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया रैली में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सुमित शशांक ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कुशलता और निष्ठा का परिचय दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, “शशांक वर्षों से संगठन का हिस्सा रहे हैं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मजबूत पकड़ है।
वे एक ऐसे नेता हैं जो पार्टी लाइन को समझते हैं और जनसंवाद में भी माहिर हैं।”हाल ही में मोतिहारी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुमित शशांक ने आयोजन से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर कई पुराने नेताओं की तुलना में शशांक की उपस्थिति अधिक सक्रिय और परिणामकारी दिखी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट संदेश गया कि पार्टी अब युवा और कर्मठ नेतृत्व को प्राथमिकता देने के मूड में है।राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व अब ऐसे चेहरों को आगे लाना चाहता है जो संगठन में आजमाए हुए हों और जिनकी जमीनी पकड़ भी मजबूत हो।
इसी श्रेणी में सुमित शशांक का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। सुमित शशांक को एक फायरब्रांड प्रवक्ता के रूप में भी जाना जाता है। टीवी डिबेट हो या जनसभा, वे सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और भाजपा की विचारधारा को मुखर रूप से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि युवा मतदाताओं के बीच भी उनकी एक खास छवि बनती जा रही है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा नेतृत्व मोतिहारी सीट से इस युवा और ऊर्जावान नेता पर भरोसा जताती है या फिर परंपरागत समीकरणों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल स्थानीय कार्यकर्ताओं में सुमित शशांक को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।
175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *