अशोक वर्मा
मोतिहारी : विश्व के लोकप्रिय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 18 जुलाई को मोतिहारी गाँधी मैदान में आगमन के शुभ उपलक्ष्य में गुरूवार को भाजपा युवा नेता, शिक्षाविद एवं उद्योगपति यमनुा कुमार सीकरीया के द्वारा राधा काॅन्फ्रेन्स हाॅल, राधानगर में रंगा-रंग रंगोली महोत्सव का आयोजन किया । इसके साथ ही मोदी जी द्वारा लिये गये 09 संकल्पो पर लेखन प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तथा छात्रों को लेखन प्रतियोगिता के लिए सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डाॅ0 श्री कृष्ण सिन्हा महिला काॅलेज के प्रचार्य, श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गाँधी संग्रहालय प्रो0 चन्द्रभूषण पाण्डेय, मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अरूण मिश्रा, पंडित उगम पाण्डेय काॅलेज के प्राचार्य प्रो0 कर्मात्मा पाण्डेय एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग, के प्रो0 श्री श्यामनंदन जी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। लेखन प्रतियोगिता एवं रंगा-रंग कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागी छात्रों को मंचासीन मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम के आयोजक यमुना कुमार सीकरीया के द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया, तथा इस कार्यक्रम की रूप-रेख पर आयोजक यमुना कुमार सीकरीया ने प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चम्पारण की धरती पर पुर्नआगमन के उपलक्ष्य में छात्रो के द्वारा खुशी का इजहार करते हुए रंगा-रंग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा प्रधानमंत्री जी के 09 संकल्पो को सफल बनाने और उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के उद्वेश्य से छात्रों ने शपथ लेते हुए 09 कार्यक्रमो पर लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया, तथा श्रीh यमुना सीकरीया ने कहा कि हजारों की संख्या में सभी छात्र अपने परिवार और समाज के साथ मोदी जी की कल की सभा में उपस्थित हो और उनसे मार्गदर्शन ले। श्री सीकरीया ने श्री शंभाषु शुक्ला के द्वारा अंतरिक्ष में तिरंग फहराकर सकुशल लौटने के लिए उनहें बहुत शुभकामना दी है। मुख्य अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति एवं नव निर्माण के लिए एसे कार्यक्रम बराबर होते रहना चाहिए और यह एक भारत वर्ष का अद्वितीय कार्यक्रम है। इसके लिए युवा भाजपा नेता यमनुा कुमार सीकरीया बधाई एवं प्रशंसा के पात्र है। इन्होने प्रधानमंत्री जी के हाथ को मजबूत कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन सीकरीया फार्मेसी काॅलेज की प्रचार्य प्रीति दूबे ने किया।
636
