बलिया लायंस क्लब बलिया सोसाइटी एवं बलिया अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19/07/25 को अग्रवाल धर्मशाला, बलिया में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से पधारे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सेवाएं प्रदान की गईं।
इस आयोजन में 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हड्डी रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई।
कार्यक्रम में लायंस क्लब बलिया सोसाइटी के अध्यक्ष लायन आशीष गर्ग एवं बलिया अग्रवाल समाज के अध्यक्ष लायन अनुज सरावगी ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और समाजसेवा की भावना से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
इस शिविर का उद्देश्य आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
141
