सीतामढ़ी, पुपरी। पुपरी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. बजरंग जलान के सुपुत्रों में ब्रजेश जलान बड़े पुत्र हैं और रमेश जलान छोटे। पुपरी की पहचान लंबे समय तक पुराने राइस मिल के कारण बनी रही, जिसे बजरंग जलान के कार्यकाल में नई ऊंचाइयां मिलीं। व्यवसाय के साथ-साथ बजरंग जलान शिक्षा क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। सक्स कॉलेज, चंदौना के प्राचार्य कार्य आनंद शर्मा के साथ उनके मधुर संबंधों के कारण कॉलेज की स्थापना से लेकर उसकी सरकारी मान्यता तक वे एक सशक्त सहयोगी साबित हुए।
आज रमेश जलान पारिवारिक व्यापार संभाल रहे हैं और साथ ही पुपरी के प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर की देखरेख में भी समय देते हैं। वहीं, उनके बड़े पुत्र ब्रजेश जलान वर्तमान में नगर परिषद जनकपुर रोड के सभापति हैं और लगातार पुपरी व आस-पास के क्षेत्र की सेवा में सक्रिय हैं।
ब्रजेश जलान ने नगर परिषद के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया। नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद वार्डों की संख्या 25 तक बढ़ी और हर वार्ड में विकास की रोशनी पहुंची। सम्राट अशोक भवन का निर्माण एवं उसका भव्य उद्घाटन नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार और जिला प्रशासन की मौजूदगी में कराकर ब्रजेश जलान ने अपनी राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया।
शहर में चर्चा है कि ब्रजेश जलान को सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से एनडीए का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वे भाजपा और जदयू—दोनों दलों की पसंद माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तक से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से भी उनके मधुर रिश्ते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के लिए ब्रजेश जलान ने लोकसभा चुनाव में जोरदार मेहनत की, जिससे वे सांसद के ‘अच्छी किताब’ में भी गिने जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह लगभग तय माना जा रहा है कि वर्ष 2025 में सुरसंड विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी ब्रजेश जलान ही होंगे।
121
