गया जी। बुधवार को बाटा मोड़ स्थित गया जिला तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष संजू साव लाल के आवास पर गया जी महिला तैलिक साहू सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
आगामी 3 अगस्त दिन रविवार को ब्रह्मयोनि पहाड़ी की तलहटी पर कपिलधारा स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद धर्मशाला, माड़नपुर में सावन महोत्सव सह वन भोज एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया गया है।
इस बैठक में उपस्थित महिलाओं ने सावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला समिति की संरक्षक सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने बतलाया कि सावन महोत्सव में साहू समाज की महिलाएं हरी-हरी पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। मेहंदी प्रतियोगिता के अंतर्गत महिलाएं और युवतियां एक- दूसरे के हाथों पर हरेक डिजाइनों में मेहंदी रचाएंगी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के बीच हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में सम्मिलित होने वाली सभी महिलाओं को सुहाग का प्रतीक हरी- हरी चूड़ियां और सिंदूर भेंट किया जाएगा।
इस मौके पर अनीता देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, आशा देवी, गुड़िया देवी, पिंकी देवी, नीलम देवी, कुमकुम देवी, पूनम देवी, सोनिका देवी, अनु देवी, आरती कुमारी, प्रतिमा देवी, सरिता देवी, आशा देवी समेत कई महिलाओं की उपस्थिति रही है।
118
