नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 38 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत कुल 38 योजनाओं का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन सभी योजनाओं की कुल अनुमानित लागत ₹16,16,61,835.00 (सोलह करोड़ सोलह लाख इकसठ हजार आठ सौ पैंतीस रुपए) है। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, नाला निर्माण एवं 5 पार्कों का विकास कार्य शामिल है।
शिलान्यास का कार्य माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री जीवेश मिश्रा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोतिहारी नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजनाएँ नगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाएंगी और नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के संपूर्ण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में नगर निगम के सभी पार्षदगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से नगर के विकास में सहयोग एवं समर्थन का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर नगर निगम के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे। यह आयोजन नगर के विकास के प्रति राज्य सरकार एवं नगर निगम की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
125
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *