स्वामी आत्मप्रकाशानंद योग सेवा आश्रम में शिष्यों  ने गुरु की पूजा अर्चना की ।

Live News 24x7
1 Min Read

3 वर्ष के अंदर प्रकृति धरती की  आबादी काफी कम कर देगी- स्वामी आत्म प्रकाशानंद

अशोक वर्मा

मोतिहारी : नगर निगम क्षेत्र पतौरा गांव में बिगत 40 वर्षो से संचालित स्वामी आत्म  प्रकाशानंद योग सेवा आश्रम में इस वर्ष बड़े ही भव्य पैमाने पर गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया ।काफी संख्या में शिष्य पधारे थे जिसमें नेपाल ,हाजीपुर, सोनपुर,समस्तीपुर, पटना,दरभंगा के अलावा दिल्ली तक  से शिष्य आये थे ।उक्त अवसर पर शिष्यों को योग का अभ्यास कराया गया तथा अपने संबोधन में गुरु आत्म प्रकाशानंद  ने कहा कि प्रकृति अभी काफी नाराज है तथा विज्ञान भी आक्रामक रूप में हमला करने जा रहा है ।3 वर्ष के अंदर धरती की आबादी बहुत कम  हो जाएगी क्योंकि दिनों दिन प्राकृतिक प्रकोप बढ़ेगा अन्न विषाक्त हो जाएगा और नई-नई बीमारियां अपना प्रभाव डालेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग अध्यात्मिक एवं शाकाहारी रहेगे  वे सुरक्षित रहेंगे। योग और ध्यान के बाद विधिवत गुरु जी की पूजा हुई ।पूजा में मुख्य शिष्य शारदा जी ,सोमी बनर्जी ,प्रवीण कुमार ,अजीत जी, विकास आदि  ने विधिवत दूध एवं जल से उनका पैर धोया उसके बाद आरती उतारी और सभी शिष्य बारी-बारी से गुरु जी को उपहार भेट की।

155
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *