स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति  ने राज्यपाल को 5 सूत्री मांग पत्र दिया।

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
पटना : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अमरदेव प्रसाद ने राजभवन जाकर 5 सूत्री मांग पत्र सौपा।मांग पत्र  में मुख्य रूप से अन्य राज्यों में दिए जा रहे  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी  पेंशन के समान बिहार में भी पेंशन लागू किया जाए , स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र -पौत्री ,नाती -नतीनी के तकनीकी शिक्षण संस्थानों  के साथ-साथ अन्य संस्थाओं में नामांकन में आरक्षण सिस्टम लागू किया जाए ,निकाय, पंचायत ,नगर निगम ,नगर पालिका अन्य सरकारी समितियो में उत्तराधिकारियों के लिए कोटा निर्धारित हो। स्वतंत्रता सेनानी के नतीनी एवं पोती की शादी के लिए निर्धारित 51 हजार रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 2 लाख 51 हजार किया जाए ।जातीय जनगणना में स्वतंत्रता सेनानी परिवार की जनगणना अलग से की जाए, राज्य के सभी आवास बोर्ड के द्वारा निर्मित मकान में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए आदि है।
199
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *