उत्तर प्रदेश का दो मानव तस्कर दो नाबालिक  बच्चियो के साथ पकडा गया।

Live News 24x7
7 Min Read
अशोक वर्मा
भारत नेपाल  सीमा रक्सौल : उत्तर प्रदेश का रहने वाला मोहम्मद रिजवान उर्फ अमन व मोहम्मद शेख द्वारा 02 नाबालिग बच्चियों के साथ पकडा गया।  उत्तर प्रदेश का रहने वाला मोहम्मद रिजवान उर्फ अमन व मोहम्मद शेख द्वारा 02 नाबालिग बच्चियों क्रमशः  हसीना, उम्र- 15 वर्ष व शायर, उम्र -16 वर्ष ( काल्पनिक नाम) को अपने प्रेमजाल में फसाकर गाजियाबाद  से नेपाल ले जाने के क्रम में मानव तस्करी रोधी इकाई,47 वी वाहिनी SSB एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की संयुक्त कार्यवाही से 02 नाबालिक एवं तस्कर गिरफ्तार ।
दिनांक 06 जुलाई को मानव  तस्करी रोधी इकाई SSB को विश्वसनीय स्रोत से सूचना प्राप्त हुई कि  रक्सौल के रास्ते मैत्री ब्रिज होते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग लड़कियों को ले जाने के फिराक में है। सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई, के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार द्वारा  टीम का गठन किया गया, और मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास चेकिंग अभियान चलाई गई। रात्रि के करीब 09 बजे 2 व्यक्तियों के साथ 02 लड़कियों को नेपाल जाने के क्रम में संदेह एवं सूचना के आधार पर  रोककर जब  काउंसलिंग की गई तो पता चला कि दोनों लड़कियां महज 15 और 16 साल की नाबालिग बच्चियां है । बच्चियों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग की गई तो सच्चाई का पता चला । मोहम्मद रिजवान ने हसीना से नेपाल में शादी करने का और शायर की शादी अपने दोस्त मोहम्मद शेख से करवाने का वादा करके उनकी मासूमियत का फायदा उठाकर दोनों सगी बहनों को बहलाफुसलाकर घर से भगाकर  रक्सौल, बिहार  ले आया जहां उसका दोस्त मोहम्मद शेख पहले से ही इनके रहने की सारी व्यवस्था कर रखा था । नाबालिग लड़कियों ने बताया कि शादी करने का प्रलोभन दे कर दोनों ने शारीरिक शोषण किया । इंटेरोगेशन में पता चला कि मोहम्मद शेख पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है जब शायरा को इस बात का पता चला तो मोहम्मद शेख ने शायरा को आश्वासन दिया कि पहली पत्नी को तलाक दे कर तुमसे शादी करेंगे।आज तस्कर नाबालिग लड़कियों को अपने झांसे में लेकर अपने दोस्तों के पास नेपाल ले जा रहे थे। पता नहीं नेपाल में मासूम बच्चियों के साथ आगे क्या होने वाला था । समय रहते मानव तस्करी रोधी इकाई टीम ने बच्चियों को तस्कर के बिछाए गए जाल में फंसने से बचाते हुए दोनों तस्करों  और नाबालिग लड़कियों को हरैया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है । जब गाजियाबाद  से संपर्क किया गया तो पता चला कि अपहरण/धमकी/चोरी के मामले में परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। गाजियाबाद पुलिस भी इन्हें काफी दिनों से ढूंढ रही थी । संयुक्त कार्यवाही में  प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक खेम राज , हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही रेशमा एवं आर्या लक्ष्मी , प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता शामिल थे।) से नेपाल ले जाने के क्रम में मानव तस्करी रोधी इकाई,47 वी वाहिनी SSB एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की संयुक्त कार्यवाही से 02 मानव तस्कर गिरफ्तार ।
दिनांक 06/07/25 को मानव तस्करी रोधी इकाई SSB को विश्वसनीय स्रोत से सूचना प्राप्त हुई कि  रक्सौल के रास्ते मैत्री ब्रिज होते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग लड़कियों को ले जाने के फिराक में है। सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई, के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार द्वारा  टीम का गठन किया गया, और मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास चेकिंग अभियान चलाई गई। रात्रि के करीब 0900  बजे 2 व्यक्तियों के साथ 02 लड़कियों को नेपाल जाने के क्रम में संदेह एवं सूचना के आधार पर  रोककर जब  काउंसलिंग की गई तो पता चला कि दोनों लड़कियां महज 15 और 16 साल की नाबालिग बच्चियां है । बच्चियों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग की गई तो सच्चाई का पता चला ।   मोहम्मद रिजवान ने हसीना से नेपाल में शादी करने का और शायर की शादी अपने दोस्त मोहम्मद शेख से करवाने का वादा करके उनकी मासूमियत का फायदा उठाकर दोनों सगी बहनों को बहलाफुसलाकर घर से भगाकर  रक्सौल, बिहार  ले आया जहां उसका दोस्त मोहम्मद शेख पहले से ही इनके रहने की सारी व्यवस्था कर रखा था । नाबालिग लड़कियों ने बताया कि शादी करने का प्रलोभन दे कर दोनों ने शारीरिक शोषण किया । इंटेरोगेशन में पता चला कि मोहम्मद शेख पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है जब शायरा को इस बात का पता चला तो मोहम्मद शेख ने शायरा को आश्वासन दिया कि पहली पत्नी को तलाक दे कर तुमसे शादी करेंगे।आज तस्कर नाबालिग लड़कियों को अपने झांसे में लेकर अपने दोस्तों के पास नेपाल ले जा रहे थे। पता नहीं नेपाल में मासूम बच्चियों के साथ आगे क्या होने वाला था । समय रहते मानव तस्करी रोधी इकाई टीम ने बच्चियों को तस्कर के बिछाए गए जाल में फंसने से बचाते हुए दोनों तस्करों  और नाबालिग लड़कियों को हरैया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है । जब गाजियाबाद पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया तो पता चला कि अपहरण/धमकी/चोरी के मामले में परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। गाजियाबाद पुलिस भी इन्हें काफी दिनों से ढूंढ रही थी । संयुक्त कार्यवाही में AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक खेम राज , हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही रेशमा एवं आर्या लक्ष्मी , प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता शामिल थे।
135
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *