गया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गया जिला के पांचों प्रमुख महाविद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सकोरा अभियान पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की पहल, तथा साइकिल रैली जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करना और सतत विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था।एस एफ डी के प्रांत संयोजक सूरज सिंह ने बताया कि “आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण की रक्षा के लिए न केवल एक दिन, बल्कि प्रतिदिन प्रयास करें। युवाओं की भागीदारी से ही पर्यावरणीय चेतना को जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है।”
इस आयोजन में स्थानीय प्राचार्यगण, प्राध्यापक, व पर्यावरण प्रेमियों ने भी भाग लिया और छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की है। सभी महाविद्यालय परिसरों में पौधारोपण कर भविष्य में उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता और ज़िम्मेदारी का एक सशक्त संदेश देता है। इस मौक़े पर एवीबीपी के प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन ,एसएफडी प्रांत संयोजक सूरज मौजूद रहे हैं।
161