श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित समर कैंप में महिलाएं सिख रही है आत्म निर्भर बनने का गुर

Live News 24x7
3 Min Read
  • गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर द्वारा महिलाओं के लिये विद्यालय में चलाया जा रहा समर कैम्प
  • 14 जुलाई को प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रतियोगिता करा होगा समापन  : प्राचार्य
  • सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार का होगा वितरण : प्राचार्य
गयाजी। शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर के तत्वाधान में निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया है।   “समर कैंप फॉर वूमेन एंपावरमेंट” के नाम से आयोजित 15 दिवसीय शिविर में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग का “कैप्सूल कोर्स” कराया जा रहा है। इस शिविर में महिलाएं उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग आदि के वेसिक गुर सिख रही है। श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन विगत 29 मई को हुआ था। इस कैम्प का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिन्हा, कैंप इनचार्ज राखी कुमारी के साथ गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर से आयी प्रशिक्षिका पूनम कुमारी, नंदनी कुमारी एवं रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया था। इस शिविर में सिलाई कटाई, मेहंदी, पेंटिंग एवं ब्यूटीशियन कोर्स का कैप्सूल कोर्स कराया जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिन्हा ने बताया कि  विद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने लिए गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर के साथ मिलकर 15 दिवसीय कैंप आयोजन किया है।  समर कैंप में महिलाओं के सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग का बेसिक कोर्स कराया जा रहा है। इस कैम्प के शुरुआत से प्रति दिन महिलाओं की भगीदारी निरंतर बढ़ रही है। इस शिविर में भाग लेने वाली महिलाएं भी उत्साह एवं प्रति दिन नयी ऊर्जा के साथ गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर से आयी प्रशिक्षकाओं से ट्रेनिग प्राप्त कर रही है। साथ ही इन लोगो का कहना है कि इस तरह का एक सेंटर इस इलाके होना चाहिए जिस हमलोग प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने लिए कुछ कर सके।  सिन्हा ने आगे कहा कि हम गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर के संस्थापक सचिव नीरज कुमारजी से इस विषय मे बात कर यहां पर एक सेंटर खोलने का आग्रह करूँगी। इस शिविर का समापन आगामी 14 जुलाई को प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रतियोगिता करा कर किया जयेगा। समापन के दिन सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी दिया जाएगा।
 इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं का अहम योगदान है।
120
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *