- 5 जून तक मनेगा पखवाड़ा
- बच्चों एवं शिक्षकों को नो टोबेको की दिलाई गयी शपथ
सीतामढ़ी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है।इस वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के साथ 15 दिन का जागरूकता अभियान भी चलाया गया है जो 20 मई से लेकर 5 जून तक चलना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अखिलेश प्रसाद, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ जेड जावेद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक असित रंजन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को जिले के विभिन्न जगहों और कार्यालय में मनाया गया है और बच्चों और लोगों को जागरूक किया गया है साथ ही तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए शपथ भी दिलाई गई है।इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम ” अनमासकिंग द अपील: एक्पोजिंग इंडस्ट्री, टैक्टिस ऑन टोबैको एंड निकोटिन” था। इस कार्यक्रम को जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, जिला स्वास्थ्य समिति और मंडल कारा सीतामढ़ी में मनाया गया है। जैसे – ओरियंटल मिडिल स्कूल सीतामढ़ी, मिडिल स्कूल गीता भवन, एम. पी हाइ स्कूल डुमरा, श्री माता कौशल्या डिग्री कॉलेज पुनौरा में मनाया गया और बच्चों, शिक्षक और जितने भी लोग वहां उपस्थित थे उनको जागरूक किया गया और शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम को जिला मंडल कारा में भी किया गया जिसमें जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार, जेल उपाधीक्षक श्री राम बिलाश, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा और जेल के अन्य कर्मी साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे। जिसमें कैदियों को तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया और उनको शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि तंबाकू एक धीमा जहर की तरह है जिसे छोड़कर हम बहुत सारे बीमारियों से बच सकते है । साथ ही गैर संचारी रोग पदाधिकारी ने बताया कि नशे का सेवन आजकल युवा वर्ग के लोगों में ज्यादा किया जा रहा है जो एक गंभीर विषय है और युवा लोगों को इसके दुष्प्रभावों से बचने की जरूरत है और विज्ञापन देखकर प्रलोभन में भी आने से बचना है तभी हमारा एक स्वास्थ्य और सजग समाज बन पाएगा और लोगों का भविष्य अच्छा होगा। इस कार्यक्रम में गैर संचारी रोग विभाग के स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर, घनश्याम कड़वा जीएनएम, कुसुम कुमारी जीएनएम, रंभा कुमारी लैब टेक्नीशियन, नेहा साइकॉलोजिस्ट, भारती कुमारी सपोर्ट स्टाफ और कैंसर विभाग के डॉ कोमल, और अन्य कर्मी मौजूद थे और जिला स्वास्थ्य समिति के कर्मी भी मौजूद रहे और सबने शपथ भी लिया।
123
