एमएमडीपी किट उपयोग से फाइलेरिया मरीजों को मिलती है राहत

Live News 24x7
2 Min Read
  • स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथी पाँव मरीजों क़ो बताए किट उपयोग करने के तरीके 
मोतिहारी : फाइलेरिया (हाथी पाँव) के मरीजों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी घाट में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। डॉ सरिता कुमारी, वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं भीडीसीओ राकेश कुमार के द्वारा 70 फाइलेरिया रोगी की जांच की गईं। उन्हें व्यायाम के तरीके के साथ लोगों क़ो जागरूक करने की बातें बताई गईं। वहीं पिरामल के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार एवं सुमित कुमार, पप्पू कुमार ने दवा, मरहम पट्टी, किट उपयोग की जानकारी दी साथ ही लोगों क़ो इसके वाहक क्यूलेक्स मच्छड़ से बचाव के तरीके बताए। वहीं मौके पर मरीजों ने कहा की क्रीम, साबुन के साथ किट में मौजूद खास चप्पल से काफ़ी लाभ मिलता है जिससे चलने में काफ़ी आराम मिलता है। पप्पू कुमार ने फाइलेरिया रोगियों क़ो व्यायाम के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
फाइलेरिया के मच्छर से बचाव के उपाए: 
इस रोग से बचने के लिए घर के  आस-पास सफाई रखना जरूरी है। दूषित पानी में केरोसीन तेल छिड़क कर मच्छरों को पनपने से रोकें। उनके अनुसार सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
मौके पर फैसलेटर रंजू कुमारी, आशा एवं जीविका के सदस्य, शशि, विनोद राम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।
189
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *