शिक्षण सिस्टम में नवीनता हेतु होनी चाहिए प्रयास

Live News 24x7
3 Min Read
  • पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से हटकर नवीन तरीकों से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर बच्चों के समग्र विकास हेतु भी अभिनव प्रयास है- ममता राय, अध्यक्ष जिला परिषद्
अशोक  वर्मा 
मोतिहारी : तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में योगाचार्य आदित्य पाण्डेय सहित तिरहुत प्रमंडल के सभी 6 जिलों से लगभग 250 शिक्षक हुये सम्मानित।*
 जिला परिषद् सभागार में बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “The Bihar Teachers History Makers (#TBT)” मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा फेसबुक मंच के द्वारा तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० अध्यक्ष जिला परिषद् श्रीमती ममता राय उपस्थित हुई।
श्रीमती राय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में टीबीटी द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय हैं। यह मंच उन शिक्षकों को सम्मानित करता है जो पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से हटकर नवीन तरीकों से बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं।  इस समारोह में  अरेराज निवासी योगगुरु आदित्य पाण्डेय सहित तिरहुत प्रमंडल के सभी 6 जिलों लगभग 250 शिक्षकों को ऑनलाइन उत्कृष्ट नवाचार शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। इनके द्वारा अपने विद्यालयों और कक्षाओं में बच्चों के समग्र विकास हेतु भी अभिनव प्रयास किया गया। ये शिक्षक न केवल खेल-खेल में शिक्षा, डिजिटल साधनों का उपयोग, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले तरीकों को अपनाकर शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी बना रहे हैं। ये सभी शिक्षक न केवल अपनी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनका उद्देश्य छात्रों में सीखने की क्षमता के विकास के साथ-साथ एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना भी रहा है। यह सम्मान समारोह उन तमाम शिक्षकों के लिए उत्साहवर्द्धन व प्रेरणास्त्रोत का एक सुगम मार्ग भी है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति कुमारी (मेयर), श्री ईश्वर चंद्र मिश्रा (अध्यक्ष, जिला परि. शि. स.), व्याख्याता संजय तिवारी, उमेश कुमार गुप्ता, मंजू कुमारी व विजय कुमार पांडेय, TBT मंच के संरक्षक ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी (पूर्व डीन, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय) की गरिमामयी उपस्थिति में मंच संचालन रजनीश कुमार ने किया।
वहीं संपूर्ण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग टीबीटी के फाउंडर डा. कुमार गौरव, उपाध्यक्ष मो. जियाउल होदा एवं कोषाध्यक्ष सह स्टेट कल्चरल हेड अरविन्द कुमार के द्वारा किया गया। प्रवक्ता शिव कुमार ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षिका अलका शुक्ला, माला सिन्हा, ओनम सिंह तथा पुष्पा गुप्ता का उपस्थिति रहे।
202
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *