अशोक वर्मा
मोतिहारी : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को देश भर मे आयोजित होनेवाला राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदो के नाम का आयोजन रविवार 1 जून को मोतिहारी के शहीद स्मारक परिसर मे सुबह 10 बजे हुआ। सर्वप्रथम शहीदो के नाम का शिलापट्ट पर सभी लोगो ने पुष्प अर्पण कर उन्हे नमन किया तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानियो के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ राष्ट्र गान हुआ ।कार्यक्रम के दुसरे चरण मे सेनानी शिवधारी पाण्डेय एवं सेनानी पत्नी पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये पूर्व प्राचार्य शशिकला कुमारी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आज के दिन पुरे देश मे रहा है।कार्यक्रम का उद्धेश्य देश को एकता के सूत्र मे बाधना और आम लोगो के अंदर राष्ट्र प्रेम जागृत करना है।विजय शंकर पाण्डेय ने अपने पिता शिवधारी पाण्डेय एवं सेनानी माता द्वारा स्वतंत्रता संग्राम मे किये योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हमारे राष्ट्रीये एजेण्डा मे है।यह समिति शीघ्र विहार मे सर्वे कर भूमिगत सेनानियो का लिस्ट बनायेगी और विहार सरकार को सौपेगी।उन्होने कहा कि जिस देश ने शहीदो और सेनानियो के साथ उनके परिवार के सदस्यो को मान सम्मान दिया,उनकी सुधी ली वह देश दिनो दिन उन्नति के शिखर तक पहुंचा।समिति के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष केके पाठक और महासचिव ई रत्नेश को प्रो पाण्डेय ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर नव निर्वाचित गांधी स्मारक के सचिव गाधीवादी विनय सिह अधिवक्ता को प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ने माला और बुके देकर अभिनंदन किया।श्री वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी देवीलाल साह के नाम पर गाधी स्मारक परिसर मे एक कक्ष देने की मांग की साथ मे उत्तराधिकारियो को सदस्य बनाने का सुझाव दिया।अपने संबोधन मे सचिव विनय सिंह ने कहा कि देश हमेशा ही स्वतंत्रता सेनानियो का कर्जदार रहेगा ,सफल चंपारण सत्याग्रह के कारण जिले मे सेनानी परिवार की संख्या काफी है।संबोधित करने वालो मे ध्रुव त्रिवेदी, शिवकुमार यादव, राजकुमारी गुप्ता,के के पाठक,ई रत्नेश,आदि थे।
159
