Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता की रिपोर्ट।
गांधी संग्रहालय, मोतिहारी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गांधी संग्रहालय के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण सह संग्रहालय के पदेन अध्यक्ष सौरभ जोरवाल ने की। बैठक में गांधी संग्रहालय के भवन के समुचित विकास तथा गांधीजी के विचारों एवं मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संग्रहालय में नए गेस्ट हाउस का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। यह कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित शुल्क पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगा।
वही पूर्व सचिव स्व. ब्रजकिशोर सिंह के मृत्युपरांत सचिव का रिक्त हो गया था जिसको लेकर सचिव पद के लिए कई लोंगो के दावेदारी मोतिहारी से लेकर दिल्ली तक जारी थी, रोज नए नए नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन आज जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने इन अतकलों पर विराम लगाते हुए नए कमिटी की घोषणा कर दी है तथा संग्रहालय के प्रभावी संचालन हेतु निम्नलिखित निर्णय लिए भी गए है जिसमें–
जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण (पदेन) को गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष होते है, जिनकी अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।
जिसमें कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अतिरिक्त एक उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा 11 सक्रिय सदस्य शामिल रहेंगे। उपाध्यक्ष, अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा कार्यकारिणी को निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेंगे।
वही सचिव, संग्रहालय के दैनिक कार्यों का समन्वय करेंगे तथा जिला प्रशासन से समन्वय बनकर निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा कोषाध्यक्ष, वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगे तथा कार्यकारिणी के निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का प्रस्ताव उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा अध्यक्ष को प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत कार्यकारिणी की बैठक आहूत कर संग्रहालय के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
वही कमिटी में सर्वसम्मति से विनय सिंह अधिवक्ता (सुपत्र स्व. ब्रजकिशोर सिंह पूर्व सचिव) को संग्रहालय कार्यकारिणी का सचिव एवं चंद्र भूषण पांडे (जिले के वरिष्ठ पत्रकार सह गांधीवादी विचारों के प्रणेता) को उपाध्यक्ष नामित किया गया। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। बैठक में दोनों सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने हेतु सहमति प्रदान की है।
वही बैठक में कोषाध्यक्ष पद हेतु एक सरकारी पदाधिकारी को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में सामान्य शाखा प्रभारी को पदेन कोषाध्यक्ष नामित किया गया है, जो बिहार सरकार के वित्तीय नियमों के अनुरूप कार्य करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा एवं एक समर्पित योजना बनाकर गांधी संग्रहालय के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस पहल की जाएगी तथा संग्रहालय के विकास की समीक्षा प्रति माह एक बार आवश्यक रूप से बैठक की जाएगी का निर्णय लिया गया।
