- नगर आयुक्त ने सभी समस्या को दूर करने का दिया भरोसा
- सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कामर्स ,गया जी द्वारा नगर निगम आयुक्त को समस्या को दूर करने ध्यान आकृष्ट कराया
गया जी। चैंबर कार्यालय,पुरानी गोदाम,गया जी* में गया नगर निगम से संबंधित विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई है। इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रुप में गया जी नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के साथ स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार,टाउन प्लानर सरिता कुमारी, आर्किटेक्ट इंजीनियर अजीत कुमार,मार्केटिंग ऑफिसर निशांत कुमार आदि पदाधिकारी ने परिचर्चा में सहभागिता दर्ज की है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विपेंद्र अग्रवाल ,स्वागत डॉ अनूप केडिया ने किया है।
विषय प्रवेश करते हुए संरक्षक डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने नगर निगम से संबंधित निम्न विषयों पर सभा का ध्यान आकर्षित कराया गया है।
शहर में सफाई की व्यवस्था,शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति, के पी रोड,,जी बी रोड,टेकारी रोड, स्वराजपुरी रोड इत्यादि शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए आवागमन अनुकूल बनाया जाय इसकी मांग की है।
होल्डिंग टैक्स, यूजर टैक्स इत्यादि के संग्रह के संबंधित आने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके निराकरण के लिए निवेदन किया गया है।
बुडको द्वारा शहर में जलापूर्ति हेतु पाइप बिछाने के क्रम में सड़क तोड़े जाने तथा अन्य परेशानियों के संबंध बताते हुए बताया गया कि शहर के कई हिस्सों में इस योजना के तहत जलापूर्ति भी नहीं हो रही अथवा सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
उपस्थित सदस्यों ने के पी रोड को जम से मुक्त करने के उद्देश्य से बनाए गए बनाए गए रोड डिवाइडर को हटाने का सुझाव भी दिया गया है।
इंजीनियर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा ने मकानों के नक्शा पास कराने के संबंध में आने वाली परेशानियों एवं होने वाले विलंब की ओर ध्यान आकर्षित किया हू।
डॉ कौशलेंद्र प्रताप, देवेंद्र जैन , प्रेम नारायण पटवा, विजय भदानी, उमेश गुप्ता,लालजी प्रसाद अधिक साथ अन्य सदस्यों ने प्रमुखता से अपनी बातों को आयुक्त और अन्य पदाधिकारियों के सम्मुख रखा है।
नगर आयुक्त ने धैर्यता पूर्वक सारी बातों को सुनकर उनका यथोचित उत्तर देते हुए बताया कि ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से शहर में बड़े पैमाने पर सी सी टी वी कैमरा एवं ट्रैफिक लाइट लगाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। आगे नगर आयुक्त ने इस
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने व्यवसायियों से सहयोग का अनुरोध किया और कहा कि व्यावसायिक इलाकों में सफाई के उद्देश्य से दुकान खुलने के बाद दोनों पालियों में कूड़ा संग्रहित करने के लिए नगर निगम के वहां जायेंगे,उनमें ही कूड़ा डाले सड़क पर नहीं फेंके। इसके साथ ही आगे आश्वासन दिया कि इस प्रकार की बैठकें समय समय पर चैंबर के साथ आयोजित की जाएंगी।
अंत में सहसचिव जय कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त की घोषणा की गई है।
22
