अनूप नारायण सिंह।
पटना/सोनपुर – जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश सचिव एवं सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आचार्य डॉ. राहुल परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के भविष्य हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के भविष्य हैं।”डॉ. परमार ने दावा किया कि उनकी ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्ष 2025 में नीतीश कुमार और अधिक मजबूती के साथ बिहार की सत्ता में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है, जिसे जनता पुनः स्वीकार करने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. परमार ने कहा कि यह दौरा राज्य को नई योजनाओं, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास के रास्ते पर और तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को बिहार के लिए वरदान बताया और कहा कि राज्य और केंद्र का समन्वय ही समग्र विकास की कुंजी है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन एक मजबूत विचारधारा और स्थिर शासन का प्रतिनिधित्व करता है। “आज जब देश और राज्य दोनों स्थिर नेतृत्व के दौर से गुजर रहे हैं, जनता का विश्वास भी उसी ओर बढ़ रहा है,” उन्होंने कहा।
आचार्य डॉ. राहुल परमार का यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे रहा है। उनके ज्योतिषीय आधार पर किए गए भविष्यवाणी से न केवल जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है, बल्कि यह 2025 की तैयारियों की झलक भी देता है।
157
