Live News 24×7 के लिए धीरज गुप्ता।
गया जी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संगम बनकर उभरा।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्री सह पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, माननीय विधायकगण एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं युवा जिला अध्यक्ष संतोष सागर द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी द्वारा किया गया है। अपने ओजस्वी एवं दूरदर्शी संबोधन में जीतन राम मांझी ने समान शिक्षा व्यवस्था (कॉमन स्कूलिंग सिस्टम) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “राष्ट्रपति का पुत्र हो या समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, सभी के बच्चे को एक समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा में समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे अग्रिम पंक्ति तथा उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कहीं न कहीं पूंजीवादी प्रभाव में सिमटती जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है। गया जी। हिन्दुस्तान आवम मोर्चा द्वारा गया जिला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया गया के हरिदास सेमनेरी एटोडरियम मे।
केन्द्रीय मंत्री सह हिन्दुस्तान आवम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक सह गया सांसद जीतन राम मांझी ने कहा कि जो जितना सह वह उतना गह है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह हिन्दुस्तान आवम मोर्चा लोग मिलकर बहुत अच्छी बातल सोच ल है की प्रतिमा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मंच का संचालन कर्ता के बारे में मंत्री ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि शंकर माझी को बनाए हैं ।हमारे समाज में इंजिनियर और वकिल भी है।
वही अपनी संबधिन बाराचट्टी विधायक ज्योती मांझी को एक हजार इनाम दे ने की बात कही है केन्द्रीय मंत्री ने। *वही इमामगंज विधायक पुत्र वधु दिपा माझी आवाज मे जोश है हमके दिल जुडा रहे हैं।* 24 साल बाद अतरी मे नाम बदली न रोमीत कुमार जी ने।
केन्द्रीय मंत्री ने प्रियंका माझी को गोद ले लिए है हमने ,तु एम बीए पढीए। सब कुछ हम देवब। वही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष माझी के बारे में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब संतोष माझी छ महीने के लिए थे इनकी मां चली गयी थी। तब मेने एक संकल्प लिया था की संतोष माझी को कुछ बनाकर दम लुगा,इनको उस समय डोन बोक्सो में पढाया हूं।
आज तक सबसे ज्यादा उसका काम उसी के लिए कर रहे हैं।मैं आज दुसरा संकल्प प्रियका ले लिए है की जो भी मदद चाहिए हम भी देगे। यह कहा जितन राम मांझी ने। 2017 से हम बोलीए थेलीए की कोमन रुप मे शिक्षा मिले सभी कोई को। 78 वर्ष आजादी के लिए हो गयील, सबसे एक शिक्षा सम्मान का बात उठायी गयील। कोमन शिक्षा के लिए 2017 में तालकटोरा स्टेडियम में सम्मान शिक्षा की मांग की थी। 2026 कल कहेल की मुख्यमंत्री सम्राट चोधरी कहले की सरकारी स्कूल सरकारी विधालय मे सबके बाल बच्चे पढीएन,बड़़कन बड़कन स्कुल को खुलबुली हो तीएन, गरिब के लोग मुख्यमंत्री सम्राट चोधरी आपके साथ खडन होएल, नेपाल में यह शिक्षा की मंजुरी हो गयी है।। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद देहिएल।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमलोग आंदोलन करनवीहन की कोमन शिक्षा लाने की आवाज उठाएंगे। कोमन स्कुली शिक्षण होनी चाहिए।वही आगे केन्द्रीय मंत्री छात्र छात्राओं को सफाई पर भी ध्यान रखना होगा।साफ सुथरा कपड़ा पेहनकर निकलने से कोई नही कहिएगा की मुसहर के बच्चा जाए थयीए तो, लड़के को सिखने की बात कहीए,मुसहर भुयिया के बेटा बोलीए, कुछ दिन बाद पटना में बिहार भर के छात्र छात्राओं को कृष्ण मैमोमीरयल बुलाईए, मेरे पास पुरे बिहार के मुसहर समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित करो ,राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी को कहा केन्द्रीय मंत्री ने कहा है।
वही हिन्दुस्तान आवम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संतोष माझी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एक सामाजिक विचारक भी है हमारी दुनिया समाज के और आज पर आज की कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां पर उपस्थित है। हम सबके अभिभावक हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक जन-जन के नेता जिस तरह से आज भी समाज का हम लोग सम्मान के लिए यहां बैठे हुए हैं प्रतिभा खोजने के लिए कुछ वर्ष पहले एक प्रतिभा का जन्म हुआ है जो आज के समय में बिहार में मुख्यमंत्री भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री और बिहार और गया जी के सांसद उसे समय विश्व में कोई व्यक्ति इस समाज में सोच नहीं सकता था। आगे कहा कि समुद्र को भी इतना मजबूर कर दो को भी रास्ता दे दे विशाल अगर हम दूसरे तरीके से देखें तो इंसान इंसान होता है और हम सपने देखते हैं लेकिन सपनों की उड़ान नहीं हो पाती उड़ान कैसे हो उसके लिए सबसे अहम चीज होता है इंसान मानव जीवन में रोटी कपड़ा और मकान है।
हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चीज है इस शिक्षा को ग्रहण करें।हमलोग को जागरुक होना पडे़गा, भुयीया समाझ दशरथ मांझी और जीतन राम मांझी के कारण पहचान बनी है। जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बनै तो जो भुयीया समाज का सर्च करना चालु कर दिया गया था।लिडर का मतलब जो समाज के लिए एक आयाम करे। इस सम्मान के लिए सम्मान का आयोजन किया था यह सम्मान देने से कुछ नहीं होता है मान लीजिए आज आपके लैपटॉप जानते हैं पहचानते हैं जब हम देखते हैं एक जागरूकता आई है जो समाज अभी भी जनता की स्थिति में है जो हमारे अभिभावक हमारे जो गार्जियन है पूनम कुमारी को देख लेंगे उनके अंदर देखा गया है।
यह कार्यक्रम 5 साल से एक संस्था के नाम से कार्यक्रम हो रहा था लेकिन इस बार पार्टी का नाम हो रहा हू लेकिन कोई फर्क क्या पड़ता है। हम लोग का यह भी है कि इसको व्यापक ले जाएंगे पुरे बिहार के बच्चों का कार्यक्रम पटना मे जल्दी करवाई जाएगी, जिससे लोग देखे मुसहर समाज भी एक प्रतिभावान सम्मान दिया जाएगा। मुसहर समाज के एकता ने चुनाव मे दिखाया था इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से जितन राम मांझी मुसहर समाज ने दिखा दिया था।तिस हजार से जीत कर आए हैं।आप लोग चाह जायीएगा तो कुछ भी कर सकते हैं मुसहर समाज। हमे थकना नही है हारना नही है।
आगे कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, निरंतर परिश्रम करने एवं दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष यह आयोजन राज्य स्तरीय स्वरूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मांझी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आमंत्रित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मांझी-मुसहर समाज के लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समान अवसर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है।
गया जिला सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर मांझी (राष्ट्रीय सचिव), नारायण प्रसाद मांझी (जिला अध्यक्ष), राकेश कुमार (जिला सचिव), सुनील मांझी (जिला महासचिव), दीना मांझी (जिला अध्यक्ष, दलित प्रकोष्ठ), संतोष सागर (युवा जिला अध्यक्ष), रामसनेही मांझी (जिला संगठन सचिव), सदानंद प्रेमी एवं जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही है।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
17
