रामनवमी की शोभायात्रा  में इंडोनेशिया का राम दरबार, उत्तर बिहार का रुस्तम घोड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र 

Live News 24x7
5 Min Read
  • रामनवमी की शोभायात्रा में 115 झंडे निकाले जाएंगे : संजू साव
गया।  रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा को आकर्षक एवं भव्य बनाने को लेकर श्रीरामनवमी पूजा केंद्रीय कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता टिकारी रोड स्थित सूर्यगढ़ा निवास में आयोजित की गई थी।प्रेस वार्ता में कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों की सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही है। अति संवेदनशील इलाकों में शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की मांग की गई है। साथ ही, प्रशासन से यह आग्रह किया गया कि शोभायात्रा के दौरान समझदार पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाए, जो राम भक्तों की भावनाओं को समझें। शोभायात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
115 झंडों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
संयोजक संजू साव ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा में 115 झंडे निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में अनुशासन एवं मर्यादित ढंग से शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि एक समुदाय के रास्ते से गुजरने वाली शोभायात्रा के दौरान उन्माद फैलाने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी नजर रखी जाए।
राम भक्तों का उमड़ेगा जनसैलाब
संरक्षक कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में, इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा महाकुंभ की तरह होगी और गया शहर में राम भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
महामंत्री मणिलाल बारिक ने बताया कि इस वर्ष शहर के 6 भागो में बटा गया है जहाँ से शोभायात्रा और झंडा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें लगभग पांच लाख राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।यात्रा प्रभारी साकेत झा ने कहा कि इस वर्ष की शोभायात्रा अब तक की सभी शोभायात्राओं से अधिक भव्य, अद्भुत, अकल्पनीय और ऐतिहासिक होगी। भारत के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक के कलाकार इसमें अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में निम्नलिखित आकर्षण प्रमुख होंगे:
इंडोनेशिया का राम दरबार, उत्तर बिहार का रुस्तम घोड़ा, केरल के कलारीपट्टू योद्धाओं का मार्शल आर्ट प्रदर्शन,महाराष्ट्र से ढोल-ताशा और नगाड़े, उज्जैन से 60 डमरू वादकों का विशेष समूह, बनारस से अघोरियों का नृत्य प्रदर्शन,असम से अग्नि अघोरियों का प्रदर्शन, तमिलनाडु से पारंपरिक वाद्य यंत्रों का दल, हरियाणा के करनाल से राम दरबार झांकी,मथुरा से राधा-कृष्ण की भव्य झांकी, लखनऊ से स्वर्ण रथ,केरल और तमिलनाडु से विशेष युद्ध कौशल प्रदर्शन इसके अलावा, नारी शक्ति का भी भव्य प्रदर्शन होगा। इस बार 18 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
अतिरिक्त विशेषताएं
हाथी, घोड़े, ऊंट और बैलगाड़ियों का आकर्षक प्रदर्शन,थाईलैंड की विशेष आकृति से बनी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी,शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और सीता माता की जीवंत झांकियां,महिलाओं की विशाल भागीदारी – करीब 50,000 महिलाओं का एक साथ शोभायात्रा में शामिल होना है।पूरे शहर में ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों की गूंज
प्रेस वार्ता में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे। रामकुमार बारिक (अध्यक्ष), प्रेम सागर (संयोजक),संजू साव (संयोजक), कौशलेंद्र नारायण सिंह (संरक्षक),क्षितिज मोहन सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष),नवीन वर्मा(कोषाध्यक्ष),चंदन भदानी (उपाध्यक्ष), हिमांशु कुमार, मनीष सिंह,देवरोतम केशरी,शशिकांत मिश्रा, साकेत झा यात्रा प्रभारी, रोहित भदानी नगर मंत्री,शशि चौरसिया,कमल बारीक,राम बारीक,नवीन कुमार मुन्ना बजरंगी,अमित मोहन सिंह सह मंत्री, प्रशांत कुमार,पंकज कुमार,मुकेश कुमार ,मुन्ना सिंह,राजू रजक,अजय राजू, विक्रम गुर्दा इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य होगी। सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि शोभायात्रा में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखें तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करें।“जय श्रीराम!”
48
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *