अशोक वर्मा
रायपुर( छत्तीसगढ़) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व शांति भवन सेवा केंद्र में आयोजित दैनिक मुरली वर्ग के बाद मुजफ्फरपुर बिहार से पधारे वरिष्ठ राजयोगी बीके
संजय भाई ने क्लास कराई। राजयोगा एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउन्डेशन के प्रशासनिक सेवा प्रभाग के सदस्य ब्रह्माकुमार संजय भाई ने सुबह मुरली क्लास के बाद अपना अनुभव युक्त क्लास मे बताया कि कल्प के अंतिम दौर में आज मूल्यो का ह्रास काफी तेजी से हो रहा है। प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। कलयुग के अंत में जब चारों तरफ सारे सिस्टम ध्वस्त हो रहे हैं वैसे दौर में प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों के अंदर विशेष शक्ति की आवश्यकता है। उपभोक्तावादी संस्कृति, धन संचय का होड़ और ईश्वरीय संबंध का कमजोर होना यही सारे समस्याओं की जड़ है। ऐसी स्थिति में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित 20 प्रभागों मे एक महत्वपूर्ण प्रभाग प्रशासनिक है जिसके अंतर्गत राजयोग का अभ्यास करा कर आत्माओं को सशक्त किया जाता है ।जब आत्मा सशक्त होगी तब ही बेहतर सेवा हो सकती है। आध्यात्मिक सशक्तिकरण संस्था का एक महत्वपूर्ण कार्य है। जब आत्मा सशक्त हो जाती है तो वह बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान स्वतः हो जाता है। सेवा केंद्र प्रभारी बीके भावना बहन ने राजयोगी बीके संजय भाई का स्वागत किया।संजय भाई प्रशासक सेवा प्रभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने रायपुर आए थे। प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा इस प्रभाग के सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी सदस्यों का शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर में मुरली क्लास के बाद शानदार स्वागत किया गया।
नई दिल्ली के ओम शान्ति रिट्रीट सेंटर के कार्यक्रम संयोजिका एवं मुख्य फैकल्टी ब्रह्माकुमारी ख्याति दीदी और ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी के साथ बिहार से बीके संजय भाई, बैंगलोर से बीके धरमपाल भाई, महाराष्ट्र से ब्रह्माकुमारी प्रीति और ईश्वरी बहन आई थी। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सबका परिचय दिया। बाद में ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक लगाकर और शान्ति सरोवर रिट्रीट सैंटर के बगीचे के फूलों से बने गुलदस्ता भेंटकर सभा में स्वागत किया।
इस अवसर पर सबने अपने अलौकिक दिव्य अनुभव भी सुनाए।
