अनुमंडल अस्पताल बगहा एवं 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Live News 24x7
3 Min Read
  • स्वच्छता और सेवा में उत्कृष्टता के लिए किया जाता है संस्थान को सम्मानित- डॉ आलोक कुमार 
  • 01 लाख रुपए का मिलेगा पुरस्कार 
बेतिया। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों के लिए खुशखबरी है की अनुमंडल अस्पताल बगहा के साथ ही 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड से राज्य द्वारा सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड स्वच्छता, सेवा, और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिले के डीसीक्यूए डॉ आलोक कुमार ने बताया की जिला एवं राज्य स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों का मूल्यांकन किया गया था अस्पताल की स्वच्छता, सेवा, और स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया था। जिसपर खड़ा उतरने पर कायाकल्प अवार्ड के तहत सभी अस्पताल को 01 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा को 80.31 प्रतिशत, लौरिया 72.96, सीएचसी मझौलिया 74.53, सीएचसी मैनाटांड 72.96, योगापट्टी 72.64, नौतन 71.7, गौनाहा 70.6 प्रतिशत मार्क्स आया है। इस पुरस्कार से अस्पताल को और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। जिले के सीएस डॉ विजय कुमार ने कहा की यह बहुत ख़ुशी की बात है की अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों व कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह अवार्ड हासिल किया है। यह अवार्ड अस्पताल की स्वच्छता, सेवा, और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता को दर्शाता है।
मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना कायाकल्प का उद्देश्य:
डॉ आलोक कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित और मरीजों के अनुकूल बनाना है। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बनाई गई है, बल्कि इससे मरीजों को सर्वोत्तम सुविधाएं मिलें, यह भी सुनिश्चित किया जाता है। अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा के उपाधीक्षक डॉ एके तिवारी ने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार और आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के कारण मरीजों का विश्वास स्वास्थ्य संस्थान में बढ़ा है। लगातार स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कायाकल्प में उत्तीर्ण होने पर सभी कर्मियों को बधाई दी है।
स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि:
– अस्पतालों में स्वच्छता और सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
– टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि मरीजों को घर बैठे चिकित्सा परामर्श मिल सके।
– स्वास्थ्य सेवाओं में जन-भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा ।
कायाकल्प अभियान के उद्देश्य:
– स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना। मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना। स्वास्थ्य सेवाओं में जन-भागीदारी को बढ़ावा देना। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है।
75
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *