20 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर पंकज रमन बने निक्षय मित्र

Live News 24x7
2 Min Read
  • न्यूट्रीशन सपोर्ट मिलने से टीबी मरीजों के क्योर रेट की संभावना अधिक 
सीतामढ़ी। उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी के सचिव पंकज रमन द्वारा मंगलवार को 20 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर न्यूट्रीशन सपोर्ट उपलब्ध कराया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डुमरा डॉक्टर अक्षय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपमा सिंह, लेखा प्रबंधक डुमरा, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, डीपीसी रंजय कुमार, एसटीएस अंजू कुमारी, एसटीएलस संजीत कुमार आदि उपस्थित थे। सचिव पंकज रमन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम से प्रेरणा मिलने पर उनके द्वारा आगे बढ़कर तत्काल 20 मरीजों को गोद लिया गया है। भविष्य में अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हुए इसकी संख्या बढ़ाने हेतु प्रयास किया जाएगा। इलाज अवधि में न्यूट्रीशन सपोर्ट मिलने से क्योर रेट बढ़ने की संभावना होती है। दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन भी अनिवार्य है ताकि रोग से लड़ने की क्षमता विकसित हो सके।
डॉ जेड जावेद जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च को जिले में 34 पंचायतों को जिला पदाधिकारी महोदय सीतामढ़ी द्वारा टीबी मुक्त घोषित किया जाना है। जिसके अंतर्गत सभी इलाजरत यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रीशन सपोर्ट निश्चय मित्र की सहायता से उपलब्ध कराया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज के सभी सक्षम व्यक्तियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों आदि से अपील है कि यथासंभव आगे बढ़कर यक्ष्मा मरीजों को गोद ले एवं यक्ष्मा उन्मूलन में जन भागीदारी सुनिश्चित करें।
193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *