गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों के आधारभूत ढाँचे और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता : डॉ. प्रेम कुमार

Live News 24x7
5 Min Read
गया जी। अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को गयाजी जिला परिषद सभागार में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च माध्यमिक एवं 10+2 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए हैं।
इस बैठक में विगत बैठक की संपुष्टि एवं समीक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति की प्रत्येक तीन माह पर होने वाली बैठक, विद्यालयों के विभिन्न कोषों का विवरण, केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान की स्थिति, शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, विद्यालय कायाकल्प योजना की प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वीकृत तथा रिक्त पदों, विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण एवं संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई है।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक समृद्धि उसके शिक्षित, संस्कारित, कुशल एवं आत्मनिर्भर नागरिकों से निर्धारित होती है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीएम श्री विद्यालय योजना, समग्र शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन, पीएम पोषण योजना एवं डिजिटल शिक्षा जैसी पहलों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बना रही है। वहीं बिहार सरकार भी मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. कुमार ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष शैक्षणिक प्रयास किए जाएं तथा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर अनिवार्य रूप से आयोजित हो। विद्यालयों को प्राप्त सरकारी अनुदान का पारदर्शी एवं नियमानुसार उपयोग किया जाए और सभी कोषों का अद्यतन विवरण रखा जाए।
उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, हरित परिसर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया है। इसके साथ ही कायाकल्प योजना एवं अन्य विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने शिक्षकों की उपलब्धता एवं रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्य, वैज्ञानिक सोच एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित की जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि गया एवं मगध की धरती नालंदा और विक्रमशिला जैसी गौरवशाली शैक्षणिक परंपराओं की विरासत समेटे हुए है। हमें इस ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचानी है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता का आधार है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब विकसित बिहार का निर्माण होगा और इसके लिए सरकारी विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।
इस  मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव राज,पूर्व कुलपति डॉ रंजीत कुमार,सेवानिवृत प्राचार्य डॉ सचितानंद प्रेमी,,वार्ड पार्षद राहुल शर्मा,,रौनक सेठ,विनय सिंह,मुकेश चंद्रवंशी,अमित लोहानी,विराज कुमार,धीरेंद्र धीरू,अमरनाथ मेहरवार,राज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे हैं।
30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *