घर में सोते रहे गृहस्वामी, दूसरे कमरे का ताला तोड़ पांच लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

Live News 24x7
2 Min Read
बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर रखे थे रुपये, करीब 10 लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी   मझौलिया।थाना क्षेत्र के सतभीड़वा गांव के वार्ड संख्या 12 में बुधवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी घर में ही सोते रहे और चोर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर पेटी में रखे पांच लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में गृहस्वामी एवं शिक्षक फकरे आलम ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर पांच लाख रुपये जुटाए थे।मार्च में शादी है।इस राशि को घर की पेटी में सुरक्षित रखा गया था। वहीं, उनकी बड़ी बेटी पिछले दस वर्षों से उनके साथ रह रही है। उसके सोने के नथिया, टीका और कान की बाली समेत करीब तीन लाख रुपये के आभूषण तथा चांदी की हाथशंकर, चोटी और गले का हार, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है, चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गई नकदी और आभूषण छोटी बेटी की शादी के लिए रखे गए थे। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गृहस्वामी के आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। 16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *