वैशाली में शनिवार को चलते ट्रक में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने पीड़िता को 15 किलोमीटर दूर महुआ थाना क्षेत्र के हकिमपुर मंदिर के पास ट्रक से उतार दिया। फिर पीड़िता अकेले घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी।
शनिवार को FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पड़ोस की महिला ने पैसों का लालच देकर फंसाया, फिर बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक जगह पर ट्रक में बैठा दिया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी ने 15 KM तक ट्रक में घुमाते हुए साथ बारी-बारी रेप किया।
पीड़िता और अरोपी महिला दोनों बरियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। ग्रामीणों ने बताया कि ‘आरोपी महिला सेक्स रैकेट चलाती है। उसने नाबालिग को काम के बदले पैसों का लालच देकर घर पर बुलाया। इसके बाद उसे ट्रक ड्राइवर के हवाले कर दिया।’
पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद आरोपी महिला पातिजा खातून उर्फ फूलो देवी को गिरफ्तार किया है।
महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि ‘पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज की गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
बता दें कि पीड़िता के पिता की मौत चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती है। उसकी मां मजदूरी करती है। घटना के समय मां काम पर गई थी।
274
