अशोक वर्मा
मोतिहारी : केन्द्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के लिए जो विधेयक लाया गया है उसके विरोध में पूरे देश में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार विरोध हो रहा है।देश भर मे चलाए जा रहे हैं आंदोलन की कड़ी में पूर्वी चंपारण जिला बार एसोसिएशन द्वारा जिला विधिज्ञ संघ भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनारायण कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित धरना में काफी अधिवक्ता गण कोर्ट का बहिष्कार कर धरना पर बैठे ।अध्यक्ष ने अपने आक्रोषपूर्ण लहजे उक्त विधेयक का विरोध किया।उन्होने कहा कि आजादी की लडाई से लेकर नया भारत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम रही है। अधिवक्ता ही सभी लोगों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में अपने को पेश करते हैं लेकिन सरकार ने यह अधिवक्ता विरोधी विधेयक लाकर अधिवक्ताओं को मिले संविधान प्रदत्त शक्ति,स्वतंत्रता एवं सेवा कार्यों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। अधिवक्ता संघ इस विधेयक का जोरदार विरोध कर रहा है ।अगर विधेयक वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन और भी जोरदार तथा व्यापक पैमाने पर होगा ,सारे विधिक कार्य को ठप कर दिया जाएगा। धरना को काफी अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
188
