समस्तीपुर/ बिहार से संवाददाता अजय गुप्ता की रिपोर्ट।
कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय संरक्षक फूलचंद कुमार
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार राष्ट्रीय संरक्षक अजय गुप्ता ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर राष्ट्रीय कार्यालय में खड़ा होकर 1 घंटे का धरना दिया जाएगा ।
श्री पोद्दार ने कहा कि विधायिका/ न्यायपालिका कार्यपालिका की तरह पत्रकारों को सुविधा मिले संविधान में दर्ज किया जाए।
समस्तीपुर/ बिहार!
अखंड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ नई दिल्ली न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार लगातार देश के पत्रकारों के हक अधिकार सम्मान के लिए बिगुल फूंक रहे हैं।
महासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय बिहार स्थित समस्तीपुर के ताजपुर में महान राजनीतिज्ञ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर संस्थापक गोपाल पोद्दार द्वारा खड़े होकर पत्रकार हित में प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक झारखंड निवासी फूल चंद्र कुमार/ सीता मां के पावन धरती से राष्ट्रीय संरक्षक अजय गुप्ता/ थॉमस ए से/ बिहार प्रदेश अध्यक्ष असद इकबाल/ बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ राजा/ पवन पोद्दार/ अनिल पोद्दार /रंजन कुमार साह/ पंडित जी /अरविंद पोद्दार/ राम गणेश ठाकुर/ लुबिन रवानी/ सरदार गिरिजा सिंह / राजन राज सहित अन्य लोग शामिल थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार ने कहा कि 3 दिसंबर 2024 को पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पत्रकारों के हित में आग्रह किया था।
मौखिक रूप से कहा जाता है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसी संविधान में दर्ज किया जाए।
विधायिका न्यायपालिका कार्यपालिका की सारी सुविधा दी जाती है इस प्रकार भारतवर्ष के सभी पत्रकारों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया की जाए तथा संविधान की सूची में दर्ज की जाए।
श्री पोद्दार ने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में एक घंटा खड़ा होकर धरना दिया जाएगा।
संगठन के अधिकारी सहित बिहार के 38 जिला की प्रतिनिधि अधिवक्ता उच्च न्यायालय के 13 अधिवक्ता गण गण भाग लेकर पत्रकारों के हित में विनती करेंगे।
श्री गोपाल पोद्दार एवं राष्ट्रीय संरक्षक अजय गुप्ता ने कहा है कि देश के 18 राज्यों में इस महासंघ का संगठन है सभी राज्य के प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदाधिकारी हैं।
समय-समय पर संगठन द्वारा उचित कार्यक्रम के लिए कार्य किया जाता है संगठन काफी मजबूत होता जा रहा है।
पत्रकार के साथ देश के हित में यह संगठन तेजी से काम कर रहा है।
पत्रकारों के हित में अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
217
