बेतिया : जिस मां ने जन्म दिया निर्मोही औलाद ने उसे दुत्कार दिया— बेतिया एवं मोतिहारी इनर क्लब लेक टाउन ने संयुक्त रूप से सरस्वती पूजा के अवसर पर बेतिया वृद्ध आश्रम की महिलाओं के बीच कुछ मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत किया गया।क्लब की सदस्यो ने इकठ्ठे इतनी संख्या मे घर परिवार से तिरस्कृत महिलाओ को वृद्ध आश्रम मे देखकर भाव विह्वल हो गई ।अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बताया कि आज समाज के सामने यह एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या है कि जो ममा बाप अपने औलाद के लिए क्या कुछ नही करता है,खुद भूखा रहकर अपने औलाद का हर अरमान यथा शक्ति करता है उस मा-बाप को आश्रय स्थल पर बेसहारा छोड देता है।कहा कि बुढापे मे जब भावनात्मक और हर तरह के सहारे की जरूरत होती है तब मा पिता को बेसहारा छोड दिया जा रहा है वैसे औलाद को चुल्लू भर पानी मे डूब मरने चाहिए।आज इस कदर नैतिक पतन होता जा रहा है कि हरेक जिला मे सरकार को वृद्धो के लिए आश्रम की व्यवस्था करनी पड रही है।आखिर इसकी वजह क्या है? क्या समाज सही दिशा में जा रहा है?
आखिर क्या जरूरत पड़ गई कि बच्चे अपने माता-पिता को यहां छोड़ दे रहे हैं। यह गंभीर और सोचनीय विषय है और हमें इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए ।आखिर कही न कही हमसे गलतिया हो रही है। वही *मानव सेवा सर्वोपरि* को चरितार्थ करते हुए क्लब की पीपी रंजीता गुप्ता ने बताया कि हम लोग वृद्ध आश्रम में यहां के लोगों को कुछ पल सुकून का देने के लिए आए हैं।हम लोग हमेशा तो कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए संवेदना रखते हैं और आज इन सबों के साथ हम लोग भोजन करेंगे। सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी वृद्धो को अबीर गुलाल लगाया गया ।पूरी सब्जी खीर और हलुआ खिलाया गया, साथ ही मिक्सर भुजिया का पैकेट एवं साबुन भी दिया गया। सबों के साथ भजन कीर्तन भी किया गया। सभी काफी खुश थे और उन्होंने काफी कुछ अपना अनुभव हम लोगों से साझा किया। मौके पर उपस्थित क्लब की संरक्षिका शीला गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता , पीपी आशा सिंह , पीपी एवं एडिटर धीरा गुप्ता, उपाध्यक्ष लोकता कुमारी आइसो आबिदा समीम एवं वरिष्ठ सदस्य चंद्र लता वर्मा, उषा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, कुमारी चंदा वर्मा, तृप्ति सिंह ,अलका सिंहा, बिंदु गुप्ता , प्रियंका सिंह,प्रीति जायसवाल, मनीषा प्रसाद, सिमरन कुमारी, शीला कुमारी ने मिलकर पूरे कार्यक्रम में काफी सहयोग किया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी धीरा गुप्ता ने दिया।
186
