जिला यक्ष्मा केंद्र से “सीवाई”टीबी इंजेक्शन की हुई शुरुआत

Live News 24x7
2 Min Read
  • टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले लोगों को दी जा रहीं है सीवाई इंजेक्शन
  • 10 चयनित लोगों को लगाया गया टीका 
  • टीबी रोगियों के पहचान व उपचार में अब होगी असानी – डॉ रमेश चंद्र 
बेतिया : टीबी संक्रमित रोगियों के पहचान के लिए अच्छी खबर है की जिला यक्षमा केंद्र से “सीवाई”टीबी इंजेक्शन की आज मंगलवार को इसकी शुरुआत की गईं है।इस सम्बन्ध में जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने कहा की टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले लोगों को “सीवाई इंजेक्शन”दी जा रहीं है ताकि यह पहचान हो सकें की उनके अंदर टीबी का बैक्टीरिया है कि नहीं, उन्होंने बताया की अगर इंजेक्शन लेने वाले व्यक्ति में टीबी रोग पाई जाती है तो उन्हें टीबी की दवा खिलाई जाएगी, वहीं सम्पर्क में रहने वाले लोगों को टीपीटी दवा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अन्तर्गत तीव्र गति से जिले में टीबी मरीजों की खोज की जा रही है।डॉ चंद्रा ने कहा की जल्द ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सीवाई इंजेक्शन दी जाएगी, उन्होंने बताया की आज 10 चयनित लोगों को यह टीका लगाया गया , उन्होंने बताया की इस टिके की खूबी है इसे लगाए जाने के 48- 72 घंटे में लोगों के अंदर छुपे हुए टीबी का पता चलेगा,यह टीका 14 वर्ष से उपऱ आयु वर्ग के लोगों को दी जाएगी।उन्होंने बताया की टीबी रोगियों के पहचान एवं उपचार में इसका काफ़ी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।उन्होंने बताया की इसको लेकर एसटीएस, एसटीएलएस, लैब तकनीशियन, सीएचओ एवं एएनएम को प्रशिक्षित किया जा रहा है।मौके पर उपस्थित लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों को जिला यक्षमा केंद्र पर सीवाई”टीबी इंजेक्शन से संबंधित जानकारी दी गईं।
मौके पर स्टेट से डॉ कुमार गौरव,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, डॉ चेतन जायसवाल, डाटा इंट्री ऑपरेटर सह इंचार्ज डीपीसी सुर्यनारायण साह,व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।
167
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *