मुजफ्फरपुर। एनजीओ हनुमान प्रसाद ग्रामीण विकास सेवा समिति, सकरी सरैया (कुढ़नी) के सभाकक्ष में कुढ़नी की पूर्व प्रखंड उपप्रमुख ऊषा कुमारी एवं पीरामल फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के प्रोग्राम लीडर इफ्तेखार अहमद खान के अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर जिला में कार्यरत 18 स्वयं सेवी संगठनों का एनजीओ फोरम का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आए सभी एनजीओ के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा आगामी 10 फरवरी से अपने अपने क्षेत्र में होनेवाले एमडीए/आईडीए (सर्वजन दवा सेवन) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
एचपीजीभीएसएस सकरी सरैया के सचिव श्री रामप्रवेश राय के द्वारा सभी को बताया गया कि 20 वॉलेंटियर के द्वारा चयनित ग्राम राजला में घर घर जा कर ग्रामीणों को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के लिए जागरूक किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के द्वारा एनजीओ के सभी वॉलेंटियर को प्रशिक्षित किया जा चुका है
बैठक में एचपीजीभीएसएस सकरी सरैया के सचिव श्री रामप्रवेश राय, पीरामल फाउंडेशन से कार्यक्रम पदाधिकारी मो वकील, सैयद अकर, गांधी फैलो महिमा शर्मा, श्री कौस्तुभ चतुर्वेदी, सुदीप चक्रवर्ती के साथ सभी 20 वॉलेंटियर उपस्थित रहे।
217
