अशोक वर्मा
छौडादानो । गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना मंच द्वारा बथुअहीया गांव के अतिथि गृह के प्रांगण मे अमर शहीद जगदेव बाबू की 103 वी जयंती बडे ही श्रद्धा के साथ मनाई। उक्त अवसर पर समाज के हर वर्ग के नौजवान, बुद्धिजीवी, संघर्षशील जनता ट्रस्ट द्वारा आयोजित जयंती समारोह में शामिल होकर जगदेव बाबू के विचारों पर अपना-अपना विचार रखा उसके बाद गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट के मुख्यालय पर जाकर जगदेव बाबू के स्टैचू पर माल्यार्पण किया मौके पर 24 नंबर क्षेत्र के माननीय जिला परिषद दिलीप कुमार , सम्मानित मुखिया भाई जंग बहादुर , पूर्व मुखिया अवध बिहारी शाह , पूर्व मुखिया बिगु , दरपा पंचायत मुखिया मनीष शाह , सरपंच दिलीप कुमार शाह । वार्ड पार्षद प्रेमचंद कुशवाहा ,पूर्व मुखिया देवेंद्र यादव ,रुदल अंसारी जी ,अरुण सिंह जी ,विशेश्वर कुशवाहा जी, एवं प्रोफेसर श्याम बहादुर डॉक्टर श्री सत्यदेव पटेल एवं अनेक गण्यमान्य लोग ने अपने विचार व्यक्त किये।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष
पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा
राज्य कार्यकारिणी सदस्य जनता दल यूनाइटेड विहार ने अपने संबोधन मे कहा कि जगदेव बाबू उपेक्षितो के संबल बने।उन्होने दलितो मे शक्ति भरी।उनका संपूर्ण जीवन उपेक्षित,वंचितो की सेवा को समर्पित था।
203