सीनियर कबड्डी टीम के लिए ट्रायल 11जनवरी को खेल भवन में। 

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। सीनियर कबड्डी पूर्वी चंपारण टीम का चयन शनिवार 11जनवरी को स्थानीय खेल भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव भानू प्रकाश ने बताया कि इस चयन के साथ साथ खेलो इंडिया यूथ गेम बिहार टीम के लिए पटना के पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आगामी 15 से 16 जनवरी को आयोजित होगा जिसके लिए पूर्वी चंपारण के कबड्डी खिलाड़ियों का भी ट्रायल साथ में ही होगा।चयन ट्रॉयल में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो जिला कबड्डी संघ से निबंधित हैं। चयन ट्रॉयल में मुख्य चयनकर्ता रवि कुमार सिंह चयनकर्ता भानू प्रकाश, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, अमित कश्यप, सुनील कुमार, अरुण गुप्ता, रश्मि रंजन कोमल कुमारी होंगे।
  जिला के सभी कबड्डी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि अपने आयु वर्ग में ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता में अवश्य भाग ले।
   शैलेन्द्र मिश्र बाबा
180
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *