इनर व्हील क्लब  मोतिहारी लेक टाउन का 13 वा डिस्टिक ऑफिशल विजिट संपन्न

Live News 24x7
4 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन का 13 वाँ डिस्टिक ऑफिशल विजिट होटल विजडम में संपन्न हुआ।
इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन का ऑफिशल विजिट  डिस्ट्रिक चेयरमैन अलकनंदा बक्शी  के द्वारा क्लब की  अध्यक्ष पुतुल सिन्हा और उनकी टीम के साथ संपन्न हुआ। इनर व्हील संस्था समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है इसमें एक कदम आगे बढ़ाते  हुए अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने  जो पंडित उगम पांडे महाविद्यालय में  अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष भी हैं लड़कियों के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन का उद्घाटन डिस्ट्रिक चेयरमैन अलकनंदा बक्शी जी के द्वारा  करवाया ।प्राचार्य करमात्मा पांडे ने लड़कियों के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए इनर व्हील संस्था की  प्रशंसा की और कहा कि महाविद्यालय में लड़कियों के लिए इस प्रकार का मशीन लगवा कर अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बहुत ही नेक कार्य  किया है। महाविद्यालय के प्रांगण में बच्चियों के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा उन्हें मशीन की विशेषता बतलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत होटल विजडम में डिस्ट्रिक चेयरमैन अलकनंदा बक्शी जी , अध्यक्ष पुतुल सिन्हा, आई पी पी कुमारी अमृता, उपाध्यक्ष लेकिता कुमारी, सचिव नीलम वर्मा, आई एस ओ अबीदा शमीम, एडिटर धीरा गुप्ता, संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता, शीला गुप्ता, मीरा सिंह,पीपी रंजीता गुप्ता, पीपी नूतन वाला, पीपी रजनी कौशल,पीपी आशा सिंह, पीपी राखी शाह के साथ दीप प्रज्वलित करके कियागया।पीपी आशा सिंह, तृप्ति सिंह,निशा प्रकाश,अंजू श्रीवास्तव ने स्वागत गान गाकर सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। डिस्ट्रिक चेयरमैन ने सभी कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा किए गए कार्य की विस्तृत जानकारी ली एवं  काफी प्रशंसा की साथ ही  50 स्कूल बैग ,कॉपी ,पेंसिल रबर ,इरेज़र पेंसिल बॉक्स ,1000 सेनेटरी नैपकिन का उद्घाटन  डिस्ट्रिक चेयरमैन के द्वारा करवाया गया। डिस्ट्रिक चेयरमैन अलकनंदा बक्शी एवं क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा के हाथों दिव्यांग व्यक्ति जिन्हे दिखाई नहीं देता है उन्हें ब्लाइंड स्टिक दिया गया।
क्लब की सचिव नीलम वर्मा ने विगत 6 महीने में क्लब के द्वारा किए गए कार्य को विस्तार में बतलाया तथा अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने आगामी कार्य की विस्तृत जानकारी दी। इनर व्हील संस्कृति का 13 वाँ अंक संपादक धीरा गुप्ता ने डिस्ट्रिक चेयरमैन के द्वारा करवाया। इनर व्हील डे की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक चेयरमैन अलकनंदा बक्शी जी, अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ,सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ केक काट कर इनर व्हील डे मनाया।मौके पर उपस्थित रोटेरियन देव प्रिय मुखर्जी रोटरी के अध्यक्ष डॉ विवेक गौरव, अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष  सच्चिदानंद पटेल ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की । धन्यवाद ज्ञापन क्लब की उपाध्यक्ष लोकता कुमारी ने किया। मौके पर  क्लब की वरिष्ठ सदस्य चंद्र लता वर्मा, मीनू श्रीवास्तव ,उषा श्रीवास्तव, कुमकुम शुक्ला ,अलका सिंहा,दीपा गुप्ता ,निशा देवा, सिमरन, बिंदु गुप्ता, प्रियंका गुप्ता प्रियंका सिंह,पूनम गुप्ता मनीषा प्रसाद, सीमा गुप्ता, नीलम कुमारी, रागिनी सिंह, नीलू श्रीवास्तव, उपस्थित थे।
159
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *