21 मुखिया ने जाना कैसे हो टीबी उन्मूलन

Live News 24x7
2 Min Read
  • कुढ़नी पीएचसी परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 
  • टीबी मुक्त पंचायत के बारे में भी दी गयी जानकारी
मुजफ्फरपुर। जिले में यक्ष्मा उन्मूलन एवं टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम को  लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में केएचपीटी के द्वारा 21 मुखिया को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर महती जानकारी मिली। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता रेणु चौधरी और केएचपीटी के जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान मुखिया के बीच टीबी मुक्त पंचायत की विस्तृत जानकारी दी गयी। एनटीईपी के डीपीएस विजय कुमार ठाकुर ने टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत के समाज और सभी समुदाय को इसके लिए आगे लाना होगा। केएचपीटी के जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी ने बताया कि अभी जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के अलावा टीबी मुक्त पंचायत की कवायद भी की जा रही है। केएचपीटी जिले में यक्ष्मा मरीजों की खोज व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वहीं डॉ रीता रेणु चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए ज्यादा से ज्यादा टीबी के संदिग्धों की जांच करनी होगी। मौके पर केएचपीटी के जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी, भारत भूषण कुमार, एसटीएस राज मोहन, शिव शंभू ठाकुर, बीएचएम दिलीप कुमार, बीसीएम तपु कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
137
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *