बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश हिंदू हित संघर्ष समिति द्वारा आज होगा विशाल प्रदर्शन

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : विश्व में हिंदू हित के लिए संघर्षरत संस्था  बांग्लादेश हिंदू हित संघर्ष समिति बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर में विरोध प्रदर्शन करेगी।  भाजपा नेता   एवं नगर निगम के उप मेयर  डॉक्टर लालबाबू प्रसाद ने बताया कि बांग्लादेश के हिंदूओ की स्थिति काफी कष्टदायक स्थिति से गुजर रही है। वहां  मुसलमानों का अत्याचार बढ़ता जा रहा है ,ऐसी स्थिति में हिंदू हित में काम करने वाले विश्व के तमाम संगठन बांग्लादेश मे हो रहे हिन्दू उत्पीड़न एवं क्रूरता के विरोध में उठ खड़े हुए हैं ।उसी कड़ी में बांग्लादेश हिंदू हित संघर्ष समिति बृहस्पतिवार को नगर में एक विशाल रैली का आयोजन कर रही है। नगर मे निकलने वाली रैली जिला अधिकारी के समक्ष पहुंचेगी और उन्हें इस संदर्भ में ज्ञापन देकर  भारत सरकार के माध्यम से बांग्लादेश सरकार तक अपनी बात को पहुंचायेगी ।

172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *