कैमूर में पुलिस का बड़ा एक्शन! चांद और रामगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई में 11 लोग गिरफ्तार, अपहृता भी बरामद

Live News 24x7
3 Min Read
कैमूर -(भभुआ): कैमूर जिले में अपराधियों और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। चांद और रामगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग गश्ती एवं कार्रवाई के दौरान कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें वारंटी, शराब सेवन के आरोपी और बिहार मद्य निषेध कानून के तहत फरार अभियुक्त शामिल हैं। वहीं, चांद थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृता को बरामद कर न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। चांद थाना पुलिस ने वारंटी क्यासुद्दीन शाह, पिता जुल्म शाह, निवासी पटेरी, तथा वारंटी छोटू कुमार, पिता मुन्ना राय, निवासी दीवाने मुखवा, को गिरफ्तार किया। क्यासुद्दीन शाह को न्यायालय भभुआ भेज दिया गया, जबकि छोटू कुमार के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। शराब सेवन के आरोप में चांद थाना पुलिस ने अमित कुमार, पिता शंकर राम, निवासी चांदा, सूरजकांत विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा और संतोष सिंह, निवासी सिहोरिया, को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज चांद थाना कांड संख्या 482/26 के फरार अभियुक्त बिट्टू कुमार, पिता रामानंद चौधरी, को भी गिरफ्तार किया गया। अपहरण मामले में भी पुलिस को सफलता चांद थाना कांड संख्या 450/26, धारा 87 बीएनएस से संबंधित मामले में अपहृता मोमिना खातून, पिता जफरुल्ला धूनिया, निवासी करवनदिया, को पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत उनका बयान दर्ज कराया गया। रामगढ़ में संध्या और रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई इधर, रामगढ़ थाना पुलिस ने संध्या और रात्रि गश्ती के दौरान पांच लोगों को नशे की हालत में पकड़ा। इनमें संतोष गोस्वामी, निवासी नोनार, मोनू, निवासी कमहरिया, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश), प्रेम साह, निवासी रामगढ़, योगेंद्र यादव, निवासी पटखवलिया, हीरालाल, निवासी नुआंव तथा अजय सिंह, निवासी रामगढ़ शामिल हैं। सभी को थाना लाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चांद थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा और रामगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की कार्रवाई की जानकारी दी। 14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *