फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ को हर तरह की मदद देगी बिहार सरकार, दिल्ली में बिहार महोत्सव में उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Live News 24x7
2 Min Read
नई दिल्ली। दिल्ली के शाह ऑडीटोरियम में  3 – 4 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कला -संस्कृति के लोक रस रंग से सराबोर ‘ बिहार महोत्सव ‘ में  उद्घाटन के पश्चात बिहार के उप-मुख्य मंत्री सह राज्य के कला- संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि डा. राजेश अस्थाना की फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ को बिहार सरकार हर तरह की मदद देगी। मंच से उन्होंने बिहार फ़िल्म प्रोत्साहन नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन व उप मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र का मंच संचालन करते हुए महोत्सव के प्रणेता प्रसाद रत्नेश्वर ने कहा कि बिहार एवं बिहार से बाहर रहनेवाले बिहारियों को एकजुट करने और बिहार की संस्कृति से पूरे देश को अवगत करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की। मंच पर उपस्थित गांधी दर्शन समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. ज्वाला प्रसाद ने भी फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सुप्रसिद्ध मोटीवेटर सुधाकर शरण ने किया वहीं अतिथियों का स्वागत महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार गुप्ता ने किया। महोत्सव में फिल्म चम्पारण सत्याग्रह में गांधी की भूमिका निभाए अभिनेता मुन्ना कुमार, अभिनेत्री अलीशा सिंह राजपूत, फ़िल्म के डीओपी अशोक माही के साथ रंजन चौधरी, दीपक मिश्रा, सोनू कुमार, महेंद्र कर्ण, अनिल पतंग, तनवीर हस समेत सैकड़ों कलाकार और कलाप्रेमी उपस्थित थे।
179
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *