सांसद विवेक ठाकुर ने चलाया सदस्यता अभियान

Live News 24x7
1 Min Read
गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सांसद ने आज हिसुआ विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में सदस्यता अभियान चलाया है। इस दौरान सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के बजरा, झिकरुआ, जमुआरा, नरहट, पहाड़पुर, डीही, अकबरपुर, कुलना, बरेव इत्यादि इलाकों में जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।सांसद विवेक ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भाजपा ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। आमजन में भाजपा के लिए स्वत: स्फूर्त भाव से सम्मान है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री विजय पांडे, बिगन सिंह, सूर्यमणि शरण, पुरुषोत्तम सिंह, पंकज कुमार, नंद किशोर चौरसिया, जितेंद्र बबलू, रूपेश सिंह, अंशुमान शर्मा, हीरा लाल, निहाल गौतम, कृष्णकांत कुमार, हिमांशु कुमार, अमन सिंह, रोहित कुमार, समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
101
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *