जनहित के हितों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता : सांसद प्रतिनिधि

Live News 24x7
2 Min Read
गया ।गया सर्किट हाउस में हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी और प्रदेश सचिव टूटू खान के द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जिसमें मुख्य रूप से गया संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रभारी के रूप में रोहित कुमार, अनुमंडलीय सदर गया सांसद सह प्रभारी के रूप में नंदलाल मांझी और शेरघाटी अनुमंडलीय सांसद सह प्रभारी के रूप में टूटू खान का मनोनयन केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और गया सांसद जीतन राम मांझी के द्वारा किया गया है।प्रेस वार्ता करते हुए गया सांसद प्रभारी रोमित कुमार ने कहा कि जिस उद्देश्य और विश्वास के साथ हमारे नेता जीतन राम मांझी ने जो दायित्व सौंपा है, उसकी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। जनहित के समस्याओं को आम जनों और पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा।गया सदर अनुमंडल सांसद प्रभारी ई. नंदलाल मांझी ने केंदीय मंत्री जीतन राम मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष मांझी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की आकांक्षाएं और विश्वास श्री मांझी के प्रति बड़ा है। सांसद बन जाने के बाद गया वासी का आकांक्षा और विश्वास बढ़ा है। कार्यक्षेत्र बढ़ने के कारण समस्याओं को हल करने में परेशानी हो रही थी। जनहित की समस्या को हल करना हमारे नेता जीतन राम मांझी हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मांझी की पहली प्राथमिकता है। जनहित के समस्याओं को उठाकर हल करना जरूरी है। पुलिस प्रशासन सामान्य प्रशासन मेडिकल व अस्पताल आदि अन्य किसी भी तरह की समस्याओं को हल करना है।
गया जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष टूटू खान को शेरघाटी अनुमंडल सांसद सह प्रभारी के रूप में मनोनयन किया गया है। इमामगंज डुमरिया शेरघाटी मोहनपुर सहित अन्य लोगों की समस्याओं को अधिक से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हल किया जाएगा।
इस मौके पर युवा अध्यक्ष आयुष पासवान, नीरू सिंह, सुबोध सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे हैं।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *