गया।इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा एक वाटर कूलर स्कूल में लगवाया गया और साथ ही इसमें फिल्टर की भी व्यवस्था की गई है ।जिससे की शुद्ध और साफ पानी लड़कियां को मुहैया कराया जा सके।
जिसे देखकर लड़कियां बहुत खुश हुई है। अध्यक्ष। तृप्ति गुप्ता ने बताया कि सोनू लाल बरनवाल स्कूल को इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा गोद लिया गया है । समय-समय पर स्कूल मे अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे ।इसी दौरान आज वाटर कूलर यहां लगाया गया है।
महिला सुरक्षा – एक ज्वलंत मुद्दा विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
सबसे पहले इस परिचर्चा को आरंभ करते हुए पी पी सीमा भदानी ने बताया कि इतने संघर्ष के बाद भी महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती है।इसकी वजहों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव, पितृसत्तात्मक समाज, महिलाओं के लिए समाज की नकारात्मक सोच, महिलाओं का आत्मनिर्भर ना होना और आज भी महिला और पुरुषों के बीच भेदभाव की मानसिकता आदि मुख्य है ।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संस्कार बेटियों को दिया जाता है इस तरह का संस्कार लड़कों को भी देने की जरूरत है जिससे कि वह एक आदर के भाव से अपने आसपास की महिलाओं को देखें।गुड टच और बेड टच के बारे में भी बताया और कहा कि अपने आसपास के परिवेश में ही लड़कियों को ज्यादा चौकना चौकन्ना रहने की जरूरत है।
इसी परिचर्चा के दौरान निर्भया कांड का मुद्दा उठाते हुए लड़कियों ने कहा कि जिस केस पर सभी तरह के साक्ष्य मौजूद थे उसके न्याय में 7 वर्ष का लंबा समय लग गया तो किस तरह से अपने आप को महिलाएं प्रोत्साहित महसूस करेंगे और आगे आएंगे?
इस पर उन्होंने एक प्रश्न चिन्ह लगाया न्याय व्यवस्था में भी सुधार की आवश्यकता पर लड़कियों ने जोर दिया गया है।
इस परिचर्चा में प्राकृति कुमारी,सलेहा परवीन, वैष्णवी कुमारी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है।शिक्षिकाओं ने भी इस परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किया तथा इनर व्हील क्लब ऑफ गया को विशेष आभार प्रदान किया है।
170
