भारतीय जीवन बीमा निगम की 68वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “बीमा सप्ताह” का उद्घाटन

Live News 24x7
2 Min Read
 गया शाखा 1 में भारतीय जीवन बीमा निगम की 68वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “बीमा सप्ताह” का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया है।
इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ है । निगम गीत के पश्चात मुख्य प्रबंधक  लक्ष्मण सिंह ने उपस्थित कर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा पूर्वक कार्य करने का शपथ दिलाया है । उन्होंने अपने स्वागत भाषण में निगम की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश का सर्वोत्तम वित्तीय संस्थान ही नहीं है बल्कि विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। इस अवसर पर सबसे वरिष्ठ कर्मचारी अनिल कुमार सिंह, विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ अभिकर्ता जनाब अहसन मजहरी को सम्मानित किया गया है ।प्रशासनिक प्रबंधक  रवीन्द्र पासवान, सहायक शाखा प्रबंधक विक्रय रामानंद कुमार, विकास अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार सिन्हा, अभिकर्ता की ओर से  राम नरेश शर्मा,  वरुण सिंह  रामाश्रय एवं  वरुण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए अपना उद्गार प्रकट किया है। सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी  अश्विनी कुमार एवं  रूपेश कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । महिला कर्मचारियों द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली की प्रशंसा सभी उपस्थित लोगों ने किया है।
सप्ताह भर चलने वाले “बीमा सप्ताह” में चित्रकला प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच, गुरु दिवस, अभिकर्ता दिवस के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी डा. तनवीर उस्मानी ने किया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी  मीनाक्षी गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ है।
191
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *