ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर श्री कृष्ण  जन्मोत्सव छठी समारोह का आयोजन हुआ

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा।
भारत नेपाल सीमा घोड़ासहन  :   प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय घोड़ासहन सेवा केंद्र  द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह लगातार 6 दिनों तक मनाया गया उसके बाद छठी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा केंद्र प्रभारी बीके  मीरा बहन एवं अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर श्री कृष्ण की बड़ा ही मनमोहक झांकी सजी थी जिसमें राधा कृष्ण के बाल रूप को दर्शाया गया था। उक्त अवसर पर अपने संबोधन में सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा ने कहा कि भारत की भूमि पर  ही श्रीकृष्ण का जन्म होता है ।जब दुनिया पवित्र बन जाती है तभी श्रीकृष्ण का जन्म भारत की पावन भूमि  पर होती है।प मीरा बहन ने यह भी कहा कि शिवरात्रि,रक्षाबंधन,जन्माष्टमी आदि जो भी पर्व त्योहार हैं सभी के पीछे आध्यात्मिक रहस्य है। शिवरात्रि के मौके पर जब परमपिता परमात्मा भारत की भूमि पर अवतरित होते हैं उसके बाद वे पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर सभी को पवित्र बनाते हैं और  जब दुनिया पवित्र हो जाती है तब  श्री कृष्ण का जन्म होता है । उन्होंने  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति अच्छी रही और सभी लोगों ने ब्रह्माकुमारी की इस भक्ति भाव के कार्यक्रम एवं उसके आध्यात्मिक रहस्य पर जो बातें हुई उसकी प्रशंसा की।
180
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *