अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की सदस्यों ने शनिवार को गौशाला में गायों को पशु आहार , अनाज, चना गुड़, घास खिलाकर गौ माता की सेवा की। मौके पर उपस्थित क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने कहा कि हिंदू मान्यता के अनुसार गाय की सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, साथ ही परिवार को सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।क्लब की बहुत सारी सदस्य यहां की परमानेंट मेंबर है जो हर महीने गौ माता की सेवा के लिए अपना सहयोग राशि देती है।
मौके पर उपस्थित क्लब की पीपी धीरा गुप्ता, पी पी रजनी कौशल , पी पी राखी शाह, सचिव नीलम वर्मा सहित क्लब की बहुत सारी सदस्य पूनम गुप्ता ,बिंदु गुप्ता, सीमा गुप्ता ,नीलम कुमारी, मनीषा प्रसाद, अलका सिन्हा, ने मिलकर गाय को घास खिलाया और गुड़ चना खिलाकर उनके लिए मंगल कामना की। गौशाला में सफाई को ध्यान रखते हुए सभी सदस्यों ने मिलकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया । गौशाला को हरा भरा रखने के लिए क्लब के सदस्यों ने पौधा रोपण किया जिसमे शरीफा का पेड़, कदम का पेड़, बरगद का पेड़, मीठा नीम का पेड़ लगाया गया।
143