अशोक वर्मा
मोतिहारी : श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुगौली ,प्रभारी रामगढ़वा दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में रामगढवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में रामगढ़वा प्रखंड के कुल-02 प्रतिष्ठानों क्रमशः *अमृत स्वीट्स से 01 एवम दीपक मिट हाउस से 1अर्थात कुल-02 बाल श्रमिकों* को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है। मौके पर
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदापुर राजीव रंजन प्रसाद गोड,श्रम परिवर्तन पदाधिकारी संग्रामपुर कीर्तिवर्धन सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पूर्वी चम्पारण दीपक कुमार एवम प्रयास संस्था पूर्वी चम्पारण से विजय कुमार शर्मा व टीम एवं रामगढ्वा थाना से 05 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।
183
