बार काउंसिल के अध्यक्ष राज्यसभा में  प्रवेश से निश्चित रूप से सदन की गरिमा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी : डॉ मनीष पंकज मिश्रा

Live News 24x7
2 Min Read
 गया।प्रदेश किसान मोर्चा के बागबानी प्रकोस्ट के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा बार कौंसिल  अध्यक्ष डॉ. मनन मिश्रा को राज्यसभा में मनोनीत होने पर डॉ मनन मिश्रा  को  बार कौंसिल  पटना मैं जाकर विष्णु चरण सिंह एवं अंग वस्त्र देकर  सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दिया गया है इस अवसर पर मनन मिश्रा  को स्वागत करते हुए कहा भाजपा किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ  के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है। बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी गर्व का विषय है। उनका शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।डॉ. मिश्रा का राज्यसभा में मनोनयन इस बात का प्रमाण है कि सच्ची सेवा, ज्ञान और नेतृत्व की पहचान होती है। वे अपने अनुभव और ज्ञान से संसद के उच्च सदन में न केवल विविध मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा करेंगे, बल्कि समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों की आवाज भी बनेंगे। उनका विद्वत्ता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यसभा में उनके प्रवेश से निश्चित रूप से सदन की गरिमा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। डॉ. मिश्रा जी के इस नए दायित्व पर हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं और आशा करते हैं कि वे सदैव अपने सिद्धांतों और विचारधारा पर अडिग रहते हुए देश की सेवा करेंगे। उनके इस नए सफर के लिए हमारी शुभकामनाएँ है स्वागत अभिनंदन करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर , हिंदुस्तानी आवाज मोर्चा के सचिव अनिल यादव ललन कुमार, संतोष कुमार, डॉ अशोक कुमार ,नेहा कुमारी, सपना कुमारी ,बबलू गुप्ता सहित अन्य लोगों के द्वारा राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
476
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *