बिहार में तीन लोगो की निर्मम हत्या से दहल उठा पुरा जिला

Live News 24x7
2 Min Read

बेगूसराय में घर में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काट दिया। इसके बाद उनके चेहरे पर एसिड डालकर भाग गए। इस वारदात में पति-पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई है। बेटे की हालत नाजुक है।

वारदात शुक्रवार रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर के वार्ड नंबर-12 ठठ्ठा रसीदपुर में हुई है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

मरने वालों की पहचान संजीवन महतो (40), पत्नी संजीता देवी (33) और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है। वहीं 7 साल के बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी। पहली शादी से एक बड़ा लड़का है। संजीवन अपनी पहली पत्नी और बेटे को पैसे नहीं देता था। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *