खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां जिले के बगहा शहर के अंसारी टोला स्थित छोटी मस्जिद के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय सरल तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब सरल तुरहा सड़क पार कर रहे थे और एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वही इस दुर्घटना की पूरी विडियों पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका लाइव वीडियो सामने आया है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सड़क पार करने के दौरान अचानक वाहन की चपेट में आने से सरल तुरहा दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
आपको बता दे कि सरल तुरहा नगर के दीनदयाल नगर के निवासी हैं। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रही है यही कारण है कि आए दिन बगहा में सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सहायता से दोषी वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
259
