हम पार्टी का चला गांव की ओर अभियान शुरू, कार्यकर्ता सुन रहे हैं गरीबों की समस्या

Live News 24x7
3 Min Read
गया।इमामगंज विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की सुगबुगाहट  तेज हो गई है सभी राजनीतिक दल अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क  शुरू कर दिए हैं सभी  जीत हार के दावों के साथ कार्यकर्ताओं को धरातल पर रहने की नसीहत दे रहे हैं हम पार्टी  चला गांव की ओर अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने ,समझने का काम किया जा रहा है इसके साथ ही छोटी-छोटी समस्याओं को ऑन स्पॉट निपटारा करके उसको हल किया जा रहा है।इसी क्रम में इमामगंज प्रखंड के   मंझौली पंचायत के मंझौली, पोखरी, लोहड़ी, उम्मान, तेलवारी, कलामी, अखिरियाडीह, मोलागंज, गांवों में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान आज चलाया गया और अभियान चलाकर लोग की समस्याओं को सुना जा रहा है साथ में तत्काल रूप से संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया जा रहा है ।
इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी और प्रदेश सचिव संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी के आला कमान जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष मांझी के निर्देशानुसार हम लोग गांव-गांव जाकर जो समस्याएं रह गई है उसको संकलन करने का काम कर रहे हैं जिसमें अधिकतर समस्याएं भूमि से संबंधित पेयजल से संबंधित और राशन बिजली से संबंधित आ रही है लोगों की शिकायतें को सूचीबद्ध कर संबंधित पदाधिकारी को दिया जा रहा है ताकि उसका निराकरण किया जा सके।
 इस क्रम  में पार्टी के नेता  और हम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती ने बताया कि विगत दिनों से हमारी पार्टी और संगठन के लोग गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने का काम कर रहे हैं पंचायत में बूथ स्तर का संगठन का निर्माण कर रहे हैं साथ ही जहां कमजोर कड़ी है उसको भी दुरुस्त किया जा रहा  है। हमारे नेता जीतन राम मांझी , डॉ संतोष कुमार मांझी  के नेतृत्व समस्याओं को हल  किया जा रहा है। इसके साथ में श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संगठन सचिव रवि भारती, पूर्व वार्ड सदस्य नंदू भारती, बीरेंद्र भारती, गुड्डू कुमार मांझी, आदि मौजूद थे।
216
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *