बिहार में मिड डे मिल की क्या हालत है यह तो किसी से छुपा हुआ नही है आए दिन बिहार के किसी न किसी जिले से मिड डे मिल को लेकर खबर आती रहती है। कभी मिड डे मिल में छिपकली निकली है तो कभी कॉकरोच। कई बार मिड डे मिल को खा कर बच्चे बीमार भी हो जाते है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ता है। जिसके बाद विभाग द्वारा कार्यवाही की बात भी कही जाती है। लेकिन सच तो यह है कार्यवाही केवल कागजो तक ही सिमट कर रह जाती है।
वही ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले की है जहां जिले के रहीमपुर मध्य पंचायत के बार्ड संख्या 13 स्थित मध्य विधालय मोरकाही में मध्याहन भोजन के चावल में मरा हुआ मेढ़क मिलने से स्कूल में हरकंप मच गया।
वही जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के परिजनो को मिली वह मौके पर पहुच कर लापरवाही बरतने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग करने लगे।
अब देखना लाजमी होगा कि एैसे लापरवाह लोगो के खिलाफ विभाग कोई कार्यवाही करती है फिर एैसे बच्चो के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ होता रहता है
196
